
नारदा स्टिंग केस में TMC नेता का मुकुल रॉय-शुवेंदु अधिकारी पर आरोप, कहा- शपथपत्र में छिपाई ये बात
Zee News
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में हाल में हुए विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन भरते समय भाजपा नेता मुकुल रॉय (Mukul Roy) ने अपने शपथपत्र में नारदा स्टिंग ऑपरेशन में आरोपी होने की बात छिपाई थी.
कोलकाता: नारदा स्टिंग ऑपरेशन (Narda String Operation) मामले में सीबीआई (CBI) ने तृणमूल कांग्रेस के दो मंत्रियों और एक विधायक के साथ पार्टी के पूर्व नेता को सोमवार को गिरफ्तार किया था. इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में हाल में हुए विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन भरते समय भाजपा नेता मुकुल रॉय (Mukul Roy) ने अपने शपथपत्र में नारदा स्टिंग ऑपरेशन में आरोपी होने की बात छिपाई थी. तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष (Kunal Ghosh) ने आरोप लगाया कि एक अन्य भाजपा विधायक शुवेंदु अधिकारी ने अपने हलफनामे में नारदा मामले का जिक्र किया, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि किन धाराओं के तहत इसे दर्ज किया गया था. घोष ने कहा, 'उम्मीदवार के लिए उसके खिलाफ दर्ज मामलों का हलफनामे में जिक्र करना आवश्यक है. मुकुल रॉय ने अपने हलफनामे में नारद मामले को पूरी तरह छुपाया.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










