)
तेलंगाना में BJP के शानदार प्रदर्शन पर CM के सवाल, कहा-BRS के वोट हुए ट्रांसफर
Zee News
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया है कि बीआरस के वोट बीजेपी की तरफ ट्रांसफर हुए. बीजेपी को राज्य में 8 सीटों पर जीत मिली है.
हैदराबाद. तेलंगाना दक्षिण भारत के ऐसे राज्यों में है जहां बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है. बीजेपी ने राज्य की 17 लोकसभा सीटों में से 8 पर जीत हासिल की है. वहीं सत्ताधारी कांग्रेस को भी 8 सीटों पर विजयश्री मिली है. वहीं BRS के केवल एक सीट पर जीत मिली है. कांग्रेस को उम्मीद थी कि वह राज्य में और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. अब नतीजों को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि बीआरस ने लोकसभा चुनाव में अपने वोट बीजेपी को ट्रांसफर कर दिए. यही कारण है कि बीजेपी को दक्षिणी राज्य में अपनी सीटों की संख्या दोगुनी करने में मदद मिली.
More Related News
