
नवाज शरीफ बोले, मेरी बेटी को कुछ भी हुआ तो इमरान और बाजवा होंगे जिम्मेदार
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक वीडियो संदेश जारी किया है. इस वीडियो में नवाज शरीफ ने पाकिस्तानी सेना पर मरियम को धमकी देने का आरोप लगाया है. नवाज शरीफ ने कहा कि अगर उनकी बेटी के साथ कुछ भी बुरा होता है तो इसके जिम्मेदार इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा होंगे.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के सुप्रीमो नवाज शरीफ ने पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. नवाज शरीफ ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उनकी बेटी मरियम नवाज को पाकिस्तानी सेना की ओर से जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. नवाज शरीफ ने कहा कि अगर मरियम के साथ कुछ बुरा होता है तो इसके जिम्मेदार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा, आईएसआई चीफ जनरल फैज हमीद और जनरल इरफान मलिक होंगे. नवाज शरीफ ने ये भी आरोप लगाया कि इमरान खान ने जो विश्वास मत हासिल किया, उसमें भी धांधली हुई थी. हाल ही में, इमरान खान ने नेशनल एसेंबली में 178 वोट हासिल कर विश्वास मत साबित किया था. वहीं, विपक्ष ने इस वोटिंग का बहिष्कार किया था.
इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








