
'नवलनी की हत्या के लिए केवल पुतिन जिम्मेदार', रूसी राष्ट्रपति के कट्टर विरोधी की मौत पर भड़के बाइडेन
AajTak
रूस की जेल में बंद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत हो गई है. उनकी मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा बयान आया है और उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है.
रूस की जेल में सजा काट रहे विपक्षी नेता और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी की अचानक मौत हो गई है. यमालो-नेनेट्स ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट प्रशासन ने आधिकारिक बयान में बताया कि शुक्रवार को जेल में चहलकदमी के बाद नवलनी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था. नवलनी की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की भी प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है.
बाइडेन का बयान
अपने बयान में बाइडेन ने कहा, 'आप जानते हैं, दुनिया भर के लाखों लोगों की तरह मैं भी सचमुच एलेक्सी नवलनी की कथित मौत की खबर से आश्चर्यचकित नहीं हूं बल्कि गुस्से में हूं. वह पुतिन सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और हिंसा तथा अन्य सभी बुरे कामों के खिलाफ बहादुरी से खड़े होकर लड़ रहे थे. जवाब में पुतिन ने उन्हें गिरफ्तार कर जहर दे दिया. उस पर मनगढ़ंत अपराधों के लिए मुकदमा चलाया. उन्हें आइसोलेशन में रखा गया था. लेकिन जेल में भी एलेक्सी सच्चाई की एक सशक्त आवाज थे.'
यह भी पढ़ें: रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत, पुतिन के थे कट्टर विरोधी
2020 में भी हुआ था हत्या का प्रयास
एलेक्सी नवलनी की मौत के लिए पुतिन को जिम्मेदार ठहराते हुए बाइडेन ने कहा,'2020 में जब उनकी हत्या का प्रयास हुआ था तो वह चाहते तो इसके बाद निर्वासन में सुरक्षित रूप से रह सकते थे, क्योंकि तब वह अपने देश में भी नहीं थे, लेकिन वह यह जानते हुए भी रूस लौट आए कि वहां या तो उन्हें कैद कर लिया जाएगा या उनकी हत्या हो सकती है. लेकिन फिर भी उन्होंने ऐसा किया क्योंकि वह अपने देश, रूस से प्यार करते थे और बहुत गहराई से विश्वास करते थे. उनकी मौत की खबर यदि सच है और मेरे पास इस पर विश्वास नहीं करने का कोई कारण नहीं है, तो रूसी अधिकारी अपनी कहानी खुद बताने जा रहे हैं. लेकिन कोई गलती न करें.नवलनी की मौत के लिए केवल पुतिन जिम्मेदार हैं.'

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










