
नए क्लाइमेट फाइनेंस पैकेज पर सहमति बनाने में अभी वक्त लगेगा: COP29 प्रेसिडेंट
AajTak
संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख साइमन स्टील ने भी तेजी से प्रगति पर जोर दिया, विशेष रूप से एनसीक्यूजी पर. उन्होंने देशों से हफ्ते के शुरू में कम विवादास्पद मुद्दों को हल करने का आह्वान किया, जिससे सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए वक्त मिल सके.
संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन की इस साल मेजबानी कर रहे अज़रबैजान के राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा, "विकासशील देशों को उत्सर्जन कम करने और जलवायु परिवर्तन के अनुकूल होने में सहायता करने के लिए एक नए क्लाइमेट फाइनेंस पैकेज पर सहमत होने के लिए देशों को अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है."
प्रेस कॉन्फ्रेंस में COP29 के प्रेसिडेंट मुख्तार बाबायेव ने प्रमुख मुद्दों के समाधान में धीमी प्रगति पर चिंता जताई. उन्होंने मंत्रियों से जिम्मेदारी लेने और तेजी से काम करने की गुजारिश की. बाबायेव ने कहा, "नए सामूहिक परिमाणित लक्ष्य (NCQG) पर अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है. राजनेताओं को तुरंत और रचनात्मक रूप से जुड़ना चाहिए."
अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
मंत्रियों के बाकू पहुंचने पर, बाबायेव ने NCQG के स्ट्रक्चर, फंडिंग की मात्रा और किसे योगदान देना चाहिए जैसे अहम मुद्दों को हल करने के लिए सहयोग की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि इस हफ्ते ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में मीटिंग करने वाले जी20 देशों के अध्यक्षों का नेतृत्व प्रगति के लिए जरूरी है.
उन्होंने आगे कहा कि COP29 की सफलता उनकी प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है. मैं उनसे सकारात्मक संकेत भेजने और कार्रवाई के लिए साफ जनादेश देने की गुजारिश करता हूं.
यह भी पढ़ें: भारत के लिए बड़ा संकट! जलवायु परिवर्तन की वजह से GDP को हो जाएगा इतना भारी नुकसान

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








