
दोस्तों को सजा, दुश्मनों को मजा... ट्रंप की टैरिफ लिस्ट से बाहर क्यों हैं रूस और नॉर्थ कोरिया
AajTak
टैरिफ लागू करने के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने सहयोगियों को तगड़ा झटका दिया है, वहीं विरोधियों को राहत दी है. ट्रंप ने जापान, दक्षिण कोरिया और भारत जैसे कुछ करीबी सहयोगी देशों और ट्रेड पार्टनर्स पर भारी टैरिफ लगाया है, जबकि रूस और नॉर्थ कोरिया को इस लिस्ट से बाहर रखा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार टैरिफ बम फोड़ ही दिया है. दो अप्रैल को राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-चीन समेत दुनिया के कई देशों पर रियायती रेसिप्रोकल टैरिफ (Discounted Reciprocal Tariff) का ऐलान कर दिया. ट्रंप के इस ऐलान से दुनियाभर के बाजारों में खलबली मच गई है और तमाम देश इससे निपटने की कोशिशों में जुट गए हैं.
भारत को झटका, चीन पर दोहरी मार
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ऐलान में भारत पर 26 फीसदी का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है. इसका मतलब भारत से इंपोर्ट होने वाले प्रोडक्ट पर अब 26 फीसदी का टैरिफ लागू होगा. वहीं ट्रंप ने डबल झटका देते हुए चीन पर 34 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है. राष्ट्रपति पद संभालने के बाद भी ट्रंप ने चीन पर 20 फीसदी का टैरिफ लगाया था, ऐसे में अब चीन पर कुल 54 फीसदी का टैरिफ लागू हो गया है. टैरिफ लागू करने के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने सहयोगियों को झटका दिया है, वहीं विरोधियों को राहत दी है. ट्रंप ने जापान, दक्षिण कोरिया और भारत जैसे कुछ करीबी सहयोगी देशों और ट्रेड पार्टनर्स पर भारी टैरिफ लगाया है, जबकि रूस और नॉर्थ कोरिया को इससे बाहर रखा है. ऐसा कदम ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की विदेश नीति के मुताबिक उठाया गया है. इसमें उन्होंने बार-बार सहयोगियों को परेशान किया है और धमकी देते हुए दंडात्मक आर्थिक नीतियां लागू की हैं, लेकिन पारंपरिक रूप से विरोधियों के साथ अच्छा व्यवहार किया है.
दोस्तों से सजा, दुश्मनों को मजा
अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रंप ने अमेरिका-रूस संबंधों को उलट दिया है और रूस को दुश्मन से मित्र बनाने की कोशिश की है. वैसे तो ट्रंप हमेशा से ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ दोस्ताना रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में इस आत्मीयता को औपचारिक रूप दे दिया है, जबकि पुतिन ने अभी तक पश्चिम के खिलाफ अपनी आक्रामकता खास तौर पर यूक्रेन में युद्ध में कोई रियायत नहीं दी है.
ये भी पढ़ें: जिस देश का नाम नहीं जानती दुनिया उस पर ट्रंप ने लगाया 50% टैरिफ, इन मुल्कों पर सबसे ज्यादा चोट

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









