
देश के माहौल के आगे विपक्ष मजबूर, बीजेपी सरकार के सपोर्ट के अलावा कोई विकल्प नहीं
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के पहले विपक्ष बीजेपी की केंद्र सरकार पर हमलावर होने लगा था. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरपोक तक बताने लगे थे, लेकिन जैसे ही पाकिस्तान से एयर स्ट्राइक के सबूत पेश किये जाने लगे, सभी के सुर बदल गये - और अब तो लगता है जैसे हवा का रुख ही बदल गया है.
ऑपरेशन सिंदूर के पहले और बाद में हुई दोनो सर्वदलीय बैठकों में विपक्ष पूरी तरह केंद्र की बीजेपी सरकार के समर्थन में खड़ा देखा गया. पहली सर्वदलीय बैठक के बाद कुछ बयानबाजी जरूर हो रही थी, लेकिन धीरे धीरे वो भी शांत हो गई.
राहुल गांधी तो शुरू से सरकार के सपोर्ट में नजर आये, लेकिन कुछ कांग्रेस नेताओं के बयान से ऐसा भी लगा जैसे वे पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं. ऐसे नेताओं को जाति जनगणना कराने की घोषणा के चलते भी सरकार के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया था.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरपोक तक बताने लगे थे, लेकिन जैसे ही ऑपरेशन सिंदूर के रुझान आने लगे, पूरे विपक्षी खेमे में सेना और सरकार के सपोर्ट करने की होड़ मच गई. मुश्किल ये भी है कि और कोई चारा भी तो नहीं बचा है.
अभी तो सब साथ साथ हैं
कांग्रेस ने पहली सर्वदलीय बैठक में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरमौजूदगी का मुद्दा उठाया था, और एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी उठाया है. बाद वाली बैठक में कांग्रेस के साथ साथ समाजवादी पार्टी ने भी प्रधानमंत्री मोदी के मौजूद न होने पर सवाल उठाया. दोनो बैठकों की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद की सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं ने एयर स्ट्राइक की तारीफ की, और सरकार के हर फैसले, सेना के हर एक्शन और ऑपरेशन में साथ देने की बात दोहराई.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










