
दुनिया के सामने पाकिस्तान का नाम खराब कर दिया- कोर्ट ने इमरान और उनके समर्थकों को लताड़ा
AajTak
लाहौर हाई कोर्ट ने कहा है कि पुलिस के साथ इमरान खान के समर्थकों की झड़प ने पूरी दुनिया में पाकिस्तान की छवि को धूमिल करने का काम किया है. कोर्ट ने इमरान खान को एक रैली करने से भी रोक दिया है. इमरान खान 19 मार्च को पंजाब चुनावों के मद्देनजर एक रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करने वाले थे जिस पर अब कोर्ट ने रोक लगा दी है.
पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर चल रहे हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामे के बीच लाहौर हाई कोर्ट ने इमरान और उनके समर्थकों को आड़े हाथों लिया है. कोर्ट ने कहा है कि पुलिस और इमरान खान के 'उद्दंड' समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़पों ने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की छवि को धूमिल किया है. साथ ही कोर्ट ने इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को देश के राष्ट्रीय प्रतीक, मीनार-ए-पाकिस्तान के पास रैली करने से रोक दिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को पीटीआई प्रमुख खान ने घोषणा की कि वो 19 मार्च को मीनार-ए-पाकिस्तान में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे. ये सभा पंजाब प्रांत में आगामी चुनावों को देखते हुए पीटीआई के चुनाव प्रचार अभियान का हिस्सा है.
लेकिन लाहौर हाई कोर्ट के जज तारिक सलीम शेख ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि सुरक्षा अधिकारियों को कम से कम 15 दिन पहले ऐसे किसी रैली की सूचना देनी चाहिए ताकि वो बेहतर सुरक्षा इंतजाम कर पाएं. यह कहते हुए कोर्ट ने इमरान खान की आगामी रैली को रोक दिया है.
इसी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि राजधानी लाहौर में जो कुछ हुआ उससे दुनियाभर में पाकिस्तान का नाम खराब हुआ है.
इमरान खान के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई थी हिंसक झड़प
मंगलवार को पुलिस और रेंजर्स लाहौर के जमान पार्क इलाके में स्थित इमरान खान के घर तोशाखाना मामले में उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे तो उनके समर्थकों ने पुलिस का रास्ता रोक दिया. कुछ ही समय में दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और इमरान के समर्थकों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन से उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की. इस पूरे झड़प में 60 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








