
दुनिया के सबसे छोटे हेलिपैड पर पहली बार लैंडिंग! स्टंट देख रह जाएंगे दंग; Video
AajTak
दुनिया के सबसे छोटे हेलिपैड पर प्लेन उतारकर पोलैंड के एक पायलट ने इतिहास रच दिया है. हेलिपैड दुबई के मशहूर बुर्ज अल अरब होटल के 57वीं मंजिल पर बना है. इतने छोटे हेलिपैड पर विमान की लैंडिंग के लिए पायलट ने दो सालों का अथक प्रयास किया तब जाकर उसे सफलता मिली है.
पोलैंड के पायलट और हवाई कलाबाजी के लिए मशहूर ल्यूक जेपिएला ने 212 मीटर की ऊंचाई पर ऐसे करतब दिखाए हैं कि देखने वाले लोग हक्के-बक्के रह गए हैं. ल्यूक ऐसे पहले व्यक्ति बन गए हैं जिन्होंने दुबई के मशहूर 56 मंजिला बुर्ज अल अरब होटल के 27 मीटर चौड़े हेलिपैड पर अपने विमान को लैंड कराया है. यह हेलिपैड दुनिया का सबसे छोटा कमर्शियल हेलिपैड है. कम चौड़ाई का इतनी ऊंचाई पर बना यह हेलीपैड विमान लैंडिंग के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है और हल्की चूक भी पायलट की जान ले सकती है.
इस घाटक स्टंट के लिए ल्यूक पिछले दो सालों से तैयारी कर रहे थे. इस स्टंट को उन्होंने खास तौर पर तैयार किए गए विमान से अंजाम दिया है.
रेड बुल मोटरस्पोर्ट्स ने ल्यूक के खतरनाक स्टंट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में ल्यूक को विमान के साथ बुर्ज अल अरब की 56 वीं मंजिल पर बने हेलिपैड की तरफ उड़ते हुए आते देखा जा सकता है. इतने छोटे से हेलिपैड पर तेज गति से आते विमान को लैंड कराते देखना बेहद ही रोमांचक है.
हालांकि, ल्यूक पहले प्रयास में असफल रहते हैं क्योंकि उनका विमान हेलिपैड से अधिक ऊंचाई पर उड़ रहा होता है. दूसरे प्रयास में भी वो सफल लैंडिंग से चूक जाते हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि तीसरे प्रयास में ल्यूक बड़ी ही सावधानी से हेलिपैड पर पहुंचते ही विमान की गति को कम करते हैं और सफलतापूर्वक उसे लैंड करा देते हैं. इतने सालों की मेहनत के बाद जब वो विमान को लैंड कराने में सफल होते हैं तो उनके चेहरे की खुशी देखने लायक होती है. वो उछलते हुए कहते हैं, 'हमने इतिहास रच दिया.'
'हमने कर दिखाया!'

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








