
दुनिया के उन हिस्सों की कहानी, जहां कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज अभी नहीं पहुंची है
AajTak
दुनिया के अमीर और बड़े देशों में कोरोना वैक्सीनेशन तेजी से चल रहा है तो कई देश अब भी वैक्सीन के इंतजार में हैं. एक्सपर्ट मानते हैं कि इस तरह के असमान वितरण से महामारी को काबू करने की कोशिशों को झटका लग सकता है. जानिए दुनिया के किन इलाकों को लेकर चिंता बढ़ रही है.
ऐसे वक्त में जब दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस का संक्रमण वापसी कर रहा है. केस बढ़ रहे हैं, वायरस के नए-नए स्ट्रेन ब्रिटेन, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, भारत, जापान, फिनलैंड समेत कई देशों में लगातार सामने आ रहे हैं. जो कि पहले के वेरिएंट से ज्यादा घातक भी हैं. ऐसे वक्त में दुनिया के देशों में एक और लड़ाई जारी है वैक्सीन को लेकर. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस इसे वैक्सीन नेशनलिज्म का नाम देते हैं और आने वाले खतरे को लेकर आगाह भी कर रहे हैं. दुनिया में अभी 87 देशों में कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू हुआ है और 20 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी भी जा चुकी है लेकिन इससे भी कई गुणा ज्यादा आबादी अभी वैक्सीन की पहुंच से दूर है. रोज दुनिया में वैक्सीनेशन का औसत 6,502,853 है और अगर इस स्पीड में वैक्सीन लगाने का काम चलता रहा तो भी दुनिया भर की 75 फीसदी आबादी को दो डोज वैक्सीन लगाने में 4.8 साल का वक्त लग सकता है. एक्सपर्ट इसी समस्या को लेकर चिंता जता रहे हैं. इससे महामारी से निजात पाने में लंबा वक्त लग सकता है.
इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








