
दिल्ली में 2020 में महिलाओं के ख्रिलाफ अपराध में आई कमी लेकिन बढ़े साइबर क्राइम के मामले : दिल्ली पुलिस
NDTV India
दिल्ली पुलिस के अनुसार, लॉकडाउन के समय सबसे ज्यादा साइबर क्राइम के मामले सामने आए. फेक वेबसाइट के जरिये नर्सों की भर्ती, डॉक्टरों की भर्ती, सेनेटाइजर देने के बहाने, QR कोड, OLX फ्रॉड जैसे मामले आए. कोरोना वायरस महामारी के बीच लोगों की नौकरी पर संकट आया तो उन्होंने नौकरी के लिए फ़र्ज़ी वेबसाइट पर चेक इन किया और उनके साथ फ्रॉड हुआ.
दिल्ली में वर्ष 2020 में महिलाओं के खिलाफ होने वालों अपराधों में कमी आई है लेकिन साइबर क्राइम के मामलों में काफी इजाफा हुआ है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शु्क्रवार को अपनी वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.. पुलिस के अनुसार, 2020 में तीन-चार महीने के लॉक डाउन के बाद भी लूट और झपटमारी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है.












