
दिल्ली-NCR में पॉल्यूशन के कारण सांस लेना खतरनाक, आज भी कई इलाकों का AQI 450 पार, चेक करें एयर क्वालिटी
AajTak
CPCB के आंकड़ों के अनुसार, आज (21 नवंबर) सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 379 दर्ज किया गया है. इसके साथ ही कई जगहों का AQI अभी भी 400 के पार है. सुबह 8.30 बजे आनंद विहार का AQI 405, बवाना का 418, द्वारका सेक्टर 8 का 401, नेहरू नगर (लाजपत) में 411 दर्ज किया गया है.
Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में धुंध की परत देखने को मिल रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का AQI कई क्षेत्रों में 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) चिंताजनक स्तर पर हैं. कई दिनों तक "गंभीर श्रेणी" AQI के बाद अब दिल्ली में प्रदूषण "बहुत खराब" श्रेणी में है.
CPCB के आंकड़ों के अनुसार, आज (21 नवंबर) सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 379 दर्ज किया गया है. इसके साथ ही कई जगहों का AQI अभी भी 400 के पार है. सुबह 8.30 बजे आनंद विहार का AQI 405, बवाना का 418, द्वारका सेक्टर 8 का 401, नेहरू नगर (लाजपत) में 411 दर्ज किया गया है. प्रदूषण के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं. वहीं, राजधानी के कई हिस्सों में स्मॉग की परत देखने मिली.
दिल्ली का औसत AQI 379 सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 379 रहा. पिछले 48 घंटों से AQI लगातार गंभीर और गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. अभी भी हवा की गति धीमी है और तापमान कम है और आर्द्रता भी अधिक है और इसी कारण चारों ओर स्मॉग की चादर दिखाई दे रही है. लंबे समय तक ऐसी आबोहवा के संपर्क में रहने से लोगों को सांस संबंधी बीमारी हो सकती है. फेफड़े और हृदय रोग से संबंधित लोग अधिक प्रभावित होते हैं.
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कितना है AQI
एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में सुबह 7 बजे AQI
कैसे मापी जाती है एयर क्वालिटी? अगर किसी क्षेत्र का AQI जीरो से 50 के बीच है तो AQI ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 से 100 AQI होने पर ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’माना जाता है, अगर किसी जगह का AQI 201 से 300 के बीच हो तो उस क्षेत्र का AQI ‘खराब’ माना जाता है. अगर AQI 301 से 400 के बीच हो तो ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI होने पर ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है. वायु प्रदूषण से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. इसी के आधार पर दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप श्रेणी की पाबंदियां लगाई जाती हैं.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












