
दिल्ली: मैरिज एनवर्सरी से एक दिन पहले महिला ने दी जान, वीडियो में कहा- लव मैरिज कर...
AajTak
दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी में 19 साल की साधना ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर पति और ससुराल वालों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए. मृतका के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच जारी है.
देश की राजधानी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना क्षेत्र से आत्महत्या का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मृतक महिला की पहचान 19 साल की साधना के रूप में हुई है, जिसने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर जान दे दी.
वीडियो में साधना ने साफ तौर पर कहा कि उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी, लेकिन अब उसे पछतावा हो रहा है क्योंकि उसका पति योगेश और ससुराल वाले उसके साथ लगातार मारपीट करते थे.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है. साधना ने करीब एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी, जिसकी सालगिरह 4 अगस्त को पड़ती, लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले ही उसकी मौत हो गई. मृतका की मां और भाभी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि यह साधना की हत्या है. उसे खुदकुशी के लिए मजबूर किया गया.
साधना की मां ने बताया कि बेटी ने सुबह उससे बात की थी लेकिन तबियत का हवाला देकर बात टाल दी. दोपहर में उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली. वहीं मृतका की भाभी ने बताया कि कुछ समय से योगेश दहेज की मांग कर रहा था और अक्सर साधना के साथ मारपीट करता था.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों के बयान SDM के समक्ष दर्ज किए गए हैं. वीडियो को भी पुलिस ने जब्त कर जांच में शामिल किया है.
दक्षिण-पूर्वी जिले की एडिशनल DCP ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और SDM की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






