
दिल्ली में भारी बारिश से ट्रैफिक जाम, IMD ने बुधवार के लिए भी जारी किया अलर्ट
AajTak
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में मंगलवार शाम को भारी बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली. बारिश के कारण नोएडा और गुड़गांव समेत दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया.
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में मंगलवार शाम को भारी बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली. बारिश के कारण नोएडा और गुड़गांव समेत दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया. IMD ने झारखंड से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहे चक्रवात यागी के बाद बने दबाव के प्रभाव के कारण दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को बारिश की भविष्यवाणी की थी. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को गाजियाबाद और नोएडा के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई.
कोटे से ज्यादा बारिश दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. सितंबर की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी में वार्षिक और मौसमी औसत बारिश दोनों ही रिकॉर्ड टूट गए. बारिश 1,000 मिमी के आंकड़े को पार कर गई.
IMD ने जारी किया अलर्ट IMD ने दिल्ली के निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. क्योंकि विजिबिलिटी कम हो सकती है और निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि कम दबाव वाला क्षेत्र दिल्ली में प्रवेश करने से पहले मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगा. इसने मंगलवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया.
दिल्ली में 18 और 19 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 18 सितंबर को तेज और 19 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान राजधानी में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल सकती है. इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






