
दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना, लगातार दूसरे दिन आए 800 से ज्यादा नए COVID केस
NDTV India
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 823 नए मामले दर्ज किए गए हैं. लगातार दूसरे दिन 800 से ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं. पिछले 24 घण्टे में कोरोना से 1 मरीज की मौत हुई है. दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 10,956 पर पहुंच गई है. वहीं, बीते 24 घण्टे में 613 लोग ठीक हुए. अब तक कुल 6,33,410 लोग घातक वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं.
दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं. रविवार को लगातार दूसरे दिन 800 से ज्यादा नए मामले सामने आए. दिल्ली सरकार की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 823 नए मामले दर्ज किए गए हैं. शनिवार को 813 नए केस सामने आए थे. इससे पहले, 24 दिसम्बर 2020 को एक दिन में 1063 केस आए थे. दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,47,984 हो गए हैं.More Related News













