
दिल्ली में तेज हवाओं के कारण गिरी घर की दीवार, आठ घायल
AajTak
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दीवार ढहने के संबंध में शाम करीब 5:50 बजे एक कॉल मिली थी. डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही टीमों को मौके पर भेजा गया और बचाव अभियान शुरू किया गया. मौके से 6 नाबालिगों सहित कुल 8 लोगों को निकाला गया और इलाज के लिए एम्स अस्पताल पुहंचाया गया.
मौसम बदलने के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी ने जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी. वहीं, शाम को चली तेज हवाओं के कारण दक्षिणी दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में मंगलवार को एक हादसा हो गया. शाम तेज हवाओं के कारण एक घर की दीवार गिरने से छह नाबालिगों समेत आठ लोग घायल हो गए.
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दीवार ढहने के संबंध में शाम करीब 5:50 बजे एक कॉल मिली थी. डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही टीमों को मौके पर भेजा गया और बचाव अभियान शुरू किया गया.
यह भी पढ़ें- 'एलन मस्क इसे नौकरी पर रखो', अमेरिकी यूट्यूबर ने दिल्ली के मसाज करने वाले की क्यों की इतनी तारीफ?
एम्स से इलाज के बाद मिली छुट्टी
मौके से छह बच्चों सहित कुल आठ घायलों को निकाला गया. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स ले जाया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी.
हमारी टीम मौके पर पहुंची और पाया कि एक घर की ऊपरी मंजिल की दीवार गिर गई थी. इसकी वजह से पड़ोसी घर में रहने वाले लोग नीचे दब गए थे. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी थी. घायलों को तुरंत ही इलाज के लिए एम्स पहुंचाया गया. वहां इलाज दिए जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






