
दिल्ली में केंद्रीय कर्मचारियों की ऑफिस टाइमिंग बदली, प्रदूषण के चलते नई एडवाइजरी जारी
AajTak
इस आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों को कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक और सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक खुले रह सकते हैं.
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सख्तियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. इसी बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों के लिए काम के समय में बदलाव किया है. केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय (DoPT) की ओर से इसके संबंध में आदेश जारी किए गए हैं. इसके अनुसार, केंद्र ने दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण के मद्देनजर अपने कर्मचारियों के लिए काम के अलग-अलग समय की घोषणा की.
ऑफिस आने के समय में हुआ बदलाव
इस आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों को कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक और सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक खुले रह सकते हैं.
पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सलाह
आदेश में कहा गया है कि अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने निजी वाहनों के उपयोग को कम करना चाहिए और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. वहीं, वाहन पूलिंग (Vehicle Pooling) का सहारा लेने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है. ताकि वाहन से निकलने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके.
यह भी पढ़ें: बढ़ते प्रदूषण के बीच GRAP के नियमों में बड़ा बदलाव, स्टेज 3 और 4 पर स्कूल बंद करना अनिवार्य

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












