
दिल्ली ब्लास्ट: आरोपों पर आई तुर्की की सफाई, आरोपी डॉ उमर और मुजम्मिल से जुड़ा था लिंक
AajTak
तुर्की के संचार निदेशालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है यह दावा पूरी तरह झूठा और तथ्यहीन है. तुर्की ने इसे भारत और तुर्की के द्विपक्षीय रिश्तों को नुकसान पहुंचाने वाली एक दुर्भावनापूर्ण मुहिम करार दिया है.
तुर्की ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स को पूरी तरह खारिज कर दिया जिनमें उस पर भारत सहित कई देशों में कट्टरपंथ फैलाने या आतंक से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था. तुर्की के संचार निदेशालय ने इसे भ्रामक और झूठा प्रचार बताया है.
तुर्की के संचार निदेशालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, “यह दावा कि तुर्की भारत या किसी अन्य देश को निशाना बनाते हुए कट्टरपंथी गतिविधियों से जुड़ा है, पूरी तरह झूठा और तथ्यहीन है.”
बयान में आगे कहा गया है कि कुछ विदेशी मीडिया संस्थान तुर्की को भारत में आतंकी घटनाओं से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि तुर्की ने आतंकी संगठनों को वित्तीय, लॉजिस्टिक और कूटनीतिक मदद दी.
तुर्की ने इसे भारत और तुर्की के द्विपक्षीय रिश्तों को नुकसान पहुंचाने वाली एक दुर्भावनापूर्ण मुहिम करार दिया है.
यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब सोमवार को दिल्ली के लाल किला इलाके में कार ब्लास्ट हुआ था. जांच के दौरान यह सामने आया कि दो मुख्य संदिग्ध डॉ उमर और डॉ मुजम्मिल कुछ समय पहले तुर्की की यात्रा पर गए थे. इस खुलासे के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों देशों के नाम जोड़कर संभावित नेटवर्क की आशंका जताई गई थी.
तुर्की ने इन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसका किसी भी आतंकी गतिविधि या संगठन से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है. बयान में कहा गया है कि तुर्की आतंकवाद के हर रूप और रंग के खिलाफ सख्त रुख रखता है और वह किसी भी देश की संप्रभुता में हस्तक्षेप करने की नीति का समर्थन नहीं करता.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









