
'दिल्ली ना बनें..', HC का बड़ा फैसला, मुंबई में अब 3 नहीं 2 घंटे फोड़ सकेंगे पटाखे
AajTak
मुंबई से पहले झारखंड राज्य में भी पटाखों पर पाबंदी लगी है. झारखंड में पलूशन कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को दिवाली को लेकर गाइडलाइंस जारी की थीं. इसमें कहा गया है कि लोग दिवाली की रात सिर्फ दो घंटे के लिए ही पटाखे जलाएं.
'दिल्ली ना बनें, मुंबई वाले ही रहें...', प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय ने ये बड़ी टिप्पणी की. उन्होंने गुरुवार को कहा कि शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति कई जगहों पर चिंताजनक है.
चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस आरिफ डॉक्टर की पीठ ने सुनवाई के दौरान प्रदूषण पर बात की. साथ ही आदेश दिया कि मुंबई में बस दो घंटे पटाखे फोड़ सकेंगे. इससे पहले वहां पटाखे फोड़ने के लिए तीन घंटे की इजाजत थी.
बता दें कि पहले कोर्ट ने रात 7 से 10 बजे तक की इजाजत दी थी. लेकिन अब इसे रात 8 से 10 बजे तक सीमित कर दिया गया है.
बॉम्बे हाईकोर्ट में मुंबई में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर कई याचिकाएं दायर हुई हैं. इनपर अब आगे 11 दिसंबर को सुनवाई होगी.
झारखंड में भी दो घंटे का नियम
मुंबई से पहले झारखंड राज्य में भी पटाखों पर पाबंदी लगी है. झारखंड में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को दिवाली को लेकर गाइडलाइंस जारी की थीं. इसमें कहा गया कि लोग दिवाली की रात सिर्फ दो घंटे के लिए ही पटाखे जलाएं.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










