
दिल्ली के करोलबाग स्थित Vishal Mega Mart में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
AajTak
दिल्ली के करोलबाग स्थित अजमल खान रोड पर विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग फर्स्ट फ्लोर से शुरू हुई और तेजी से फैल गई. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुटीं. कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों का माल जल गया. पुलिस और फायर विभाग जांच में जुटे हैं.
दिल्ली के करोलबाग इलाके में शुक्रवार शाम अजमल खान रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट में अचानक भीषण आग लग गई. यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से फर्स्ट फ्लोर से शुरू हुई थी, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. इस हदसे में लाखों का माल जलकर खाक हो गया. वहीं, विशाल मेगा मार्ट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है.
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले स्टाफ ने आग बुझाने के लिए अंदर रखे फायर सिलेंडरों का इस्तेमाल किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और धीरे-धीरे लपटें तेज होती चली गईं. आग लगते ही शोर मच गया और लोगों को तुरंत बिल्डिंग से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही शाम करीब 6:30 बजे दमकल विभाग को फायर कॉल दी गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में आग की दूसरी बड़ी घटना, कृष्णा नगर की एक बिल्डिंग में लगी आग, 3 लोगों की मौत
इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. साथ ही दिल्ली पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को खाली कराकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली. फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है. राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
आग पर पा लिया गया काबू
वहीं, विशाल मेगा मार्ट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. हालांकि बिल्डिंग में भारी धुआं भरा हुआ है. फायर ब्रिगेड की टीम कूलिंग प्रक्रिया में जुटी है. आग बुझाने के बाद मॉल के फ्रंट की दीवार तोड़कर धुएं को बाहर निकाला जा रहा है, ताकि दमकल कर्मी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर तक सुरक्षित रूप से पहुंच सकें.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






