
दशकों तक भारत पर रहा था निर्भर, अब नेपाल की करेंसी पर क्यों लगने लगा 'मेड इन चाइना' का ठप्पा?
AajTak
नेपाल लंबे समय तक अपनी करेंसी छपवाने के लिए भारत पर भरोसा करता रहा, लेकिन पिछले कुछ सालों से वो इसके लिए चीन की तरफ मुड़ चुका. काठमांडू ही क्यों, हमारे लगभग सारे पड़ोसी अपनी करेंसी प्रिंटिंग के लिए चीन की मदद ले रहे हैं. क्या इसमें भारत-चीन तनाव की कोई भूमिका है?
साल 2015 तक नेपाल अपनी मुद्राएं छपवाने के लिए भारत पर निर्भर रहा. फिर अचानक उसने पाला बदल लिया और चीन से मदद लेने लगा. टेंडर में चीन की बोली सबसे कम होना इसकी बड़ी वजह रही. लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं. इसकी जड़ में नेपाल की वो हरकत है, जिसने भारत को नाराज कर दिया. दरअसल नेपाल समय-समय पर संशोधित करेंसी जारी करता है. इसमें उसने भारतीय सीमावर्ती इलाकों को भी अपने में शामिल बता दिया था.
क्या हुआ था दोनों देशों के बीच
कुछ समय पहले नेपाल ने अपने संशोधित नक्शे पर कई भारतीय इलाकों जैसे लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को नेपाल में शामिल दिखा दिया. भारत की आधिकारिक आपत्ति के बाद भी उसने इसमें बदलाव नहीं किया. तब दिल्ली ने साफ मना कर दिया कि वो उसकी मुद्राएं छाप सकता है. विकल्प खोजते हुए नेपाल, चीन से टकराया और चीनी कंपनी ने कम कीमत पर इसके लिए हां कर दी.
क्यों अपनी करेंसी के लिए चीन पर निर्भर है नेपाल
- नेपाल की अपनी नोट छापने की क्षमता बहुत सीमित है, इसलिए वह विदेशी सेवा का सहारा लेता रहा. - चीन ने सेफ और मॉडर्न तकनीक देने की पेशकश की, जिससे नकली नोट का खतरा कम होता है. - चीन में नोट छपवाना नेपाल के लिए बहुत सस्ता पड़ता है, यह तेजी से सर्विस भी देता है.
- विवादित नक्शा जारी करने से भारत से आई दूरी भी उसे चीन के करीब लेकर आई.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.









