
दक्षिण कोरिया में सड़क पार कर रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, 9 की मौत और 4 घायल
AajTak
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सियोल सिटी हॉल के पास एक चौराहे पर हुई. घटनास्थल पर गिरफ्तार किए गए ड्राइवर ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि कार अचानक तेज हो गई. छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की बाद में चोटों के कारण अस्पताल में मौत हो गई.
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक तेज रफ्तार कार सड़क पार करने के लिए खड़े लोगों के बीच घुस गई, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए. दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सोमवार रात लगभग 21:30 बजे की है. योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने ट्रैफिक स्टॉप पर इंतजार कर रहे पैदल यात्रियों पर वाहन चढ़ा दिया.
पुलिस का कहना है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं, साथ ही कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, कार रॉन्ग साइड में चल रही थी और पैदल चलने वालों को कुचलने से पहले दो अन्य वाहनों से उसकी टक्कर हुई थी. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सियोल सिटी हॉल के पास एक चौराहे पर हुई. घटनास्थल पर गिरफ्तार किए गए ड्राइवर ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि कार अचानक तेज हो गई.
छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की बाद में चोटों के कारण अस्पताल में मौत हो गई. दक्षिण कोरिया में सामान्य शहरी सड़कों पर स्पीड लिमिट 50 किमी/घंटा (31 मील प्रति घंटे) और आवासीय क्षेत्रों में 30 किमी/घंटा है. सेंट्रल सियोल के जंग-गु जिले के एक पब्लिक सेफ्टी अफसर किम सेओंग-हक ने कहा कि पुलिस कार ड्राइवर की जांच पड़ताल कर रही है. अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि ड्राइवर शराब या ड्रग्स के नशे में तो नहीं था.
जुंगबू फायर स्टेशन के अग्नि सुरक्षा प्रमुख किम चुन-सु के अनुसार, इस हादसे में 13 घायलों की पहचान की गई, जिनमें 9 की मौत हो गई. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, और तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन एजेंसी (OECD) की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में दक्षिण कोरिया में सड़क पर होने वाली कुल मौतों में से 35% पैदल चलने वालों की थीं- जो अन्य देशों की तुलना में बहुत अधिक है. लेकिन उसी रिपोर्ट में, ओईसीडी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हाल के वर्षों में देश में सड़क मृत्यु दर में गिरावट आई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









