
थाने से आरोपी को निकालकर मारी गोली, फिर लटका दिया...ईशनिंदा पर PAK में हैवानियत
AajTak
स्वात के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर (डीपीओ) जहीदुल्लाह ने कहा कि पंजाब के सियालकोट जिले के एक शक्स ने गुरुवार रात को कथित तौर पर कुरान के कुछ पेज जला दिए थे. इस आरोप में आरोपी को कस्टडी में लेकर मदयान पुलिस स्टेशन लाया गया था. लेकिन पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ जुटी और मांग की कि आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाए.
पाकिस्तान में कुरान की बेअदबी के आरोप में गुस्साई भीड़ ने एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना खैबर पख्तूनख्वाह के स्वात जिले की है. इस दौरान हुई हिंसा में आठ लोग भी घायल हुए हैं.
स्वात के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर (डीपीओ) जहीदुल्लाह ने कहा कि पंजाब के सियालकोट जिले के एक शख्स ने गुरुवार रात को कथित तौर पर कुरान के कुछ पेज जला दिए थे. इस आरोप में आरोपी को कस्टडी में लेकर मदयान पुलिस स्टेशन लाया गया था. लेकिन पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ जुटी और मांग की कि आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाए.
डीपीओ ने बताया कि जब पुलिस ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो भीड़ ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से हुई इस फायरिंग में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जहीदुल्लाह ने बताया कि भीड़ ने थाने में आग लगा दी. इसके बाद कुछ लोग थाने में घुसे, संदिग्ध पर गोली मारी. उसके शव को मदयान अड्डे तक घसीटकर लेकर आए और वहां लटका दिया.
उन्होंने बताया कि इस घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं. मदयान में पुलिस की भारी तैनाती की गई है और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की जा रही है. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री केपीके अली अमीन ने इस घटना पर संज्ञान लेकर प्रांतीय पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









