
...तो 1 जनवरी को अरेस्ट हो जाएंगे नेतन्याहू! जोहरान ममदानी का 'वादा' बढ़ा देगा इजरायली PM की मुश्किलें?
AajTak
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने 21 नवंबर 2024 को नेतन्याहू को युद्ध अपराधी का आरोपी बताता हुए यह गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था. इजरायल ने इन आरोपों का खंडन किया है.
न्यूयॉर्क के मेयर चुने गए जोहरान ममदानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह उनका चुनावी वादा है, जिसमें उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की बात कही थी.
ममदानी ने मेयर पद के चुनाव के प्रचार के दौरान मतदाताओं से वादा किया था कि अगर नेतन्याहू न्यूयॉर्क का दौरा करते हैं तो वह उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश देंगे. अब खबर है कि नेतन्याहू को अगले साल एक जनवरी को न्यूयॉर्क आने का आधिकारिक न्योता दिया गया है.
दरअसल ममदानी एक जनवरी को न्यूयॉर्क के मेयर पद की शपथ लेने जा रहे हैं. ममदानी ने चुनाव के दौरान कई इंटरव्यू में कहा था कि वे नेतन्याहू के खिलाफ जारी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय यानी आईसीसी के गिरफ्तारी वॉरंट का सम्मान करेंगे. नेतन्याहू पर गाजा में इजरायल की कार्रवाइयों के लिए युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप लगाए गए हैं.
पिछले महीने पत्रकार मेहदी हसन ने एक इंटरव्यू के दौरान ममदानी से पूछा था कि अगर नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप के साथ न्यूयॉर्क आते हैं तो क्या वह उन्हें गिरफ्तार करेंगे. इस पर ममदानी ने कहा कि हम ऐसे शख्स की बात कर रहे हैं, जिनके खिलाफ आईसीसी ने अरेस्ट वॉरंट जारी किया है, जिस पर गाजा में नरसंहार का आरोप है. मैं इसके बारे में हर जगह न्यूयॉर्कवासियों से सुनता हूं, क्योंकि यह मानवता की पवित्रता में किसी भी सार्वभौमिक विश्वास के लिए अपमान है.
उन्होंने कहा कि मेयर के रूप में उनकी भूमिका यह दिखाने की होगी कि राजनीति कैसी हो सकती है कि हम एक ऐसा शहर हैं जो अंतरराष्ट्रीय कानून में विश्वास रखता है.
नेतन्याहू को रिपब्लिकन नेता और सिटी काउंसिलवुमन इना वर्निकोव ने न्यूयॉर्क सिटी आने का निमंत्रण दिया है. वर्निकोव ने नेतन्याहू को लिखे एक आधिकारिक पत्र में कहा कि ममदानी जैसे निडर मार्क्सवादी की घृणित बयानबाजी के बावजूद, आपका यह दौरा इस बात की सशक्त याद दिलाएगा कि यह शहर इजरायल, यहूदी समुदाय और उन मूल सिद्धांतों के साथ खड़ा है जो हमारे दोनों महान राष्ट्रों को एकजुट करते हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









