
तेहरान में 'महाविनाश'... खामेनेई समेत ईरानी टॉप लीडरशिप में कौन-कौन मारा गया, कैसे हुई इतनी सटीक स्ट्राइक?
AajTak
अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों में तेहरान स्थित ठिकानों पर बमबारी के बाद ईरान की शीर्ष नेतृत्व के मारे जाने की खबरें हैं, जिनमें सुप्रीम लीडर अली खामेनेई भी शामिल बताए गए. पूरे ख़ित्ते में युद्ध और सत्ता संघर्ष की आशंका गहरा गई है.
ईरान में शनिवार को एक ऐसा भूचाल आया, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. अमेरिका और इजरायल के साझा हमलों में ईरान की टॉप लीडरशिप करीब खत्म हो गई है. सबसे घातक हमला तेहरान के अंदर हुआ. सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई के सुरक्षित कंपाउंड (आवास) को निशाना बनाया गया.
इसके अलावा, मिलिट्री हेडक्वार्टर्स और IRGC के ठिकानों पर भी भारी बमबारी हुई. मलबे से खामेनेई और उनके करीबियों के शव बरामद होने की खबरें हैं.
ईरान पर हुए हमलों में वहां की सत्ता के सबसे शक्तिशाली चेहरे खत्म हो गए हैं. CNN, Reuters, AP और ईरान टाइम्स के हवाले से ईरान के टॉप लीडर्स की मौत की पुष्टि हुई या खबरें आईं. पूरा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार रहा:
1. आयतुल्ला अली खामेनेई (ईरान के सुप्रीम लीडर)
मौत की पुष्टि, तेहरान में उनके आवास पर हुए हमले में मारे गए.
2. अमीर नसीरजादेह (डिफेंस मिनिस्टर)

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









