
तेजस क्रैश के बाद भी जारी रहा एयर शो, अमेरिकी पायलट ने जताई नाराजगी, US एयर फ़ोर्स ने रद्द किया अपना शो
AajTak
अमेरिकी वायु सेना (USAF) के पायलट मेजर टेलर 'फेमा' हाईस्टर ने दुबई एयर शो 2025 के आयोजकों के फैसले पर आश्चर्य जताया. उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते हुए तेजस विमान दुर्घटना में एक भारतीय वायु सेना (IAF) पायलट के शहीद होने के बावजूद शो जारी रखा गया. पायलट के प्रति सम्मान जताते हुए USAF टीम ने अपना अंतिम प्रदर्शन रद्द कर दिया.
अमेरिकी वायु सेना (USAF) के पायलट मेजर टेलर 'फेमा' हाईस्टर ने दुबई एयर शो में दुर्घटना के बाद शो जारी रखने के आयोजकों के फैसले पर नाराजगी जताई है और शो में अपना प्रदर्शन रद्द कर दिया.
दरअसल, दुबई एयर शो 2025 में शुक्रवार को अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के तेजस लड़ाकू विमान एक युद्धाभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और जमीन पर गिरते ही विमान आग के गोले में तब्दील हो गया. जिससे विंग कमांडर नमांश स्याल सुरक्षित रूप से इजेक्ट नहीं कर पाए और उनकी मौत हो गई. पर इसके बावजूद एयर शो जारी रहा. इसको लेकर मेजर हाईस्टर ने पायलट, उनके सहकर्मियों और परिवार के प्रति सम्मान जताते हुए अपना अंतिम प्रदर्शन रद्द कर दिया और आयोजकों द्वारा एयरशो जारी रखने के फैसले में नाराजगी जताई.
तेजस स्वदेशी बहु-भूमिका वाला हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा बनाया गया है.
आयोजकों का चौंकाने वाला फैसला
उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'कल दुबई एयर शो के अंतिम दिन भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल तेजस में स्टंट प्रदर्शन करते हुए शहीद हो गए. हमारी टीम भी अपना प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही थी. आयोजकों ने चौंकाने वाला फैसला लिया कि उड़ान प्रदर्शन जारी रहेंगे. हमारी टीम ने कुछ अन्य टीमों के साथ मिलकर सम्मान में अपना अंतिम प्रदर्शन रद्द करने का फैसला किया- शहीद पायलट, उनके साथियों और परिवार के प्रति सम्मान में.'
'मैं दो घंटे बाद शो साइट से गुजरा...'

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









