
तुर्की में भूकंप का शार्ली हेब्दो ने उड़ाया मजाक! भड़के लोग बोले- इस्लाम से नफरत का सबूत
AajTak
फ्रांस की व्यंग पत्रिका शार्ली हेब्दो ने तुर्की के भूकंप को लेकर एक कार्टून बनाया है जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि पत्रिका का कार्टून असंवेदनशील है और यह इस्लामोफोबिया से ग्रस्त है. तुर्की के जाने-माने लोग कार्टून को लेकर पत्रिका पर निशाना साध रहे हैं.
तुर्की और सीरिया में इस हफ्ते आए विनाशकारी भूकंप की तस्वीरें और वीडियो देख दुनिया भर के लोगों की आंखें नम हो गई हैं. लेकिन इस विनाश पर फ्रांस की व्यंग पत्रिका शार्ली हेब्दो ने एक ऐसा कार्टून छापा है जिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोगों का कहना है कि पत्रिका ने एक प्राकृतिक आपदा में मरे लोगों का मजाक बना दिया है. कई जाने-माने पत्रकार और बुद्धिजीवी शार्ली हेब्दो के कार्टून को असंवेदनशील बताते हुए पत्रिका पर इस्लामोफोबिया से ग्रस्त होने का आरोप लगा रहे हैं.
शार्ली हेब्दो मे तुर्की में भूकंप के ठीक बाद 'ड्राइंग ऑफ द डे' शीर्षक से एक कार्टून प्रकाशित किया. कार्टून में ढह गई इमारतों और मलबे के ढेर पर लिखा गया, 'तुर्की में भूकंप.' कार्टून के नीचे लिखा गया, 'अब टैंक भेजने की कोई जरूरत नहीं.' इस कार्टून में अलगाववादी कुर्दों वाले इलाकों में तुर्की सेना के टैंक भेजने और मोर्टार शेल से तबाही को लेकर तंज कसा गया है. तुर्की कुर्दों को अलगाववादी के रूप में बड़ा खतरा मानता है. कुर्द बहुल यही इलाका भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है.
इस कार्टून को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश है. कई लोगों ने कार्टून को 'नस्लवादी' और नीच सोच वाला बताया और हजारों निर्दोष पीड़ितों का मजाक उड़ाने के लिए इसकी कड़ी निंदा की.
तुर्की की विदेश मामलों की पत्रकार सिरीन ओजनूर ने ट्वीट किया, 'तुर्की के लोगों ने भी मुसीबत के वक्त आपका साथ दिया था और आज आप लोगों के दर्द का मजाक बनाने की हिम्मत कर रहे हैं. ऐसे समय में जब छोटे बच्चे मलबे में दबे हैं, ऐसा कार्टून बनाने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए.'
आपको बता दें कि 7 जनवरी 2015 में जब पैगंबर मोहम्मद पर विवादित कार्टून बनाने को लेकर पेरिस स्थित शार्ली हेब्दो के मुख्यालय पर हमला हुआ था तब पूरे विश्व में इसकी आलोचना हुई थी. तुर्की के लोगों ने भी हमले की निंदा करते हुए शार्ली हेब्दो का साथ दिया था. लेकिन अब जब तुर्की के लोग मुसीबत में हैं, पत्रिका ने ऐसा कार्टून बनाकर तुर्की सहित दुनिया भर के लोगों को भड़का दिया है.
तुर्की के एक नेता प्रो. हासी अहमत ओज्दमीर ने ट्वीट किया, 'दूसरों के दुर्भाग्य और पीड़ा की खुशी मना रहे हो....यह संसार में सबसे शर्मनाक हरकत है.'

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








