
तुर्की में अमेरिका लाया भूकंप? जानें सोशल मीडिया पर क्यों हो रही साजिश की बात
AajTak
तुर्की और सीरिया में भूकंप को लेकर सोशल मीडिया पर एक कॉन्पिरेसी थ्योरी चल रही है जिसमें तुर्की के भूकंप के लिए अमेरिका को जिम्मेदार बताया जा रहा है. लोगों का कहना है कि अमेरिका ने HAARP का इस्तेमाल कर तुर्की में भूकंप पैदा किया. अमेरिका और नाटो तुर्की को सजा देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ऐसा किया.
तुर्की और सीरिया में सोमवार तड़के आए भूकंप ने अब तक 15000 से अधिक लोगों की जान ले ली है. राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है और मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने देश में सात दिनों के शोक की घोषणा की है. अमेरिका, भारत सहित कई देशों ने तुर्की की मदद के लिए टीम भेजी है. एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर लोग इस त्रासदी पर शोक जता रहे हैं, वहीं, दूसरी तरफ एक वर्ग ऐसा भी है जो इस भूकंप को लेकर कॉन्पिरेसी थ्योरी पर चर्चा में लगा हुआ है. ऐसे लोगों का कहना है कि यह भूकंप तुर्की को सजा देने के लिए अमेरिका की साजिश है.
सोशल मीडिया पर लोगों का एक वर्ग कह रहा है कि यह भूकंप अमेरिका ने अपनी बेहद आधुनिक तकनीक वाले प्रोजेक्ट HAARP का इस्तेमाल कर बनाया था. भूकंप के समय बिजली गिरने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर यह दावा करते हुए पोस्ट किए जा रहे हैं कि भूकंप कृत्रिम तरीके से पैदा किया गया था. कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि भूकंप में बिजली का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है.
लोग लिख रहे हैं कि इस भूकंप के पीछे अमेरिका की तकनीक HAARP है. HAARP (High-frequency Active Auroral Research Program) अमेरिका का एक रिसर्च सेंटर है जो आयनमंडल के अध्ययन के लिए स्थापित किया गया है.
'तुर्की के भूकंप के पीछे अमेरिका या नाटो'
सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि तुर्की ने पश्चिमी देशों के बताए रास्ते पर चलने से इनकार कर दिया है जिस कारण अमेरिका ने उसे यह सजा दी है. कुरान जलाने की घटनाओं को देखते हुए तुर्की ने स्वीडन के नाटो में शामिल होने के रास्ते को बंद कर दिया था. इसे लेकर लोग कह रहे हैं कि तुर्की को इसी बात की सजा मिली है.
Snezhina Boahen नाम की एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'तुर्की में भूकंप नाटो या अमेरिका द्वारा HAARP तकनीक का इस्तेमाल कर लाया गया दिखता है. यह तुर्की को सजा देने के लिए किया गया है. वीडियो में भूकंप से पहले बिजली गिरने को दिखाया गया है, जो भूकंप में सामान्य नहीं है, लेकिन HAARP ऑपरेशन में ऐसा देखा जाता है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








