
तुर्की ने दिया बड़ा झटका, हमास के मुखिया से कहा- हमारे मुल्क से निकल जाओ
AajTak
इजरायल और हमास की जंग के बीच एक बड़ी खबर आई है. तुर्की ने हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो के चीफ को मुल्क छोड़कर जाने को कह दिया है. हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हानिया (Ismail Haniya) और अन्य से तुर्की छोड़कर जाने को कह दिया गया है.
इजरायल और हमास की जंग के बीच एक बड़ी खबर आई है. तुर्की (Turkiye) ने हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो के चीफ को मुल्क छोड़कर जाने को कह दिया है. हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हानिया (Ismail Haniya) और अन्य से तुर्की छोड़कर जाने को कह दिया गया है.
इस्माइल हानिया की लोकेशन पर कंफ्यूजन
इससे पहले तक कहा जा रहा था कि इस्माइल हानिया कतर में है. वह कतर के दोहा में अपने परिवार के साथ लंबे समय से रह रहा है. लेकिन अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह तुर्की में है. सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के दौरान इस्माइल तुर्की में ही था.
इस्माइल हानिया हमास का मुखिया है. 29 जनवरी 1962 को गाजा पट्टी के शरणार्थी शिविर में पैदा हुआ हानिया पढ़ाई के दौरान ही हमास से जुड़ गया था. साल 2006 में हानिया फिलिस्तीन का प्रधानमंत्री बना. कई साल पहले वो गाजा पट्टी से भागकर कतर में आ गया था. इजरायल पर 7 अक्टूबर को हमले से पहले हानिया ने कहा था कि हमारे लोगों पर हो रहे अत्याचारों और पश्चिमी समर्थन को लेकर हमने अब सब खत्म करने का फैसला लिया है, ताकि दुश्मन समझ जाए कि बिना जिम्मेदार ठहराए वो मौज-मस्ती से नहीं रह सकता.
क्या है हमास?
फिलिस्तीन का इस्लामिक चरमपंथी संगठन है. इसका गठन 1987 में हुआ था. इस्माइल हानिया इसका मुखिया है. इजरायल के अलावा अमेरिका समेत कई देशों ने हमास को आतंकी संगठन घोषित किया है. 2007 से हमास का गाजा पट्टी पर दबदबा है. एक लंबे समय से हमास इजरायल पर हमले करता रहा है. हमास का सबसे अधिक समर्थन ईरान करता है. ईरान से ही हमास को सबसे ज्यादा फंडिंग होती है.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







