
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने पुतिन को पूरी दुनिया के सामने किया असहज
AajTak
सोशल मीडिया पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुतिन को तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन का इंतजार करते देखा जा सकता है. इस दौरान पुतिन की भाव भंगिमा देखकर उनकी असहजता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
ईरान दौरे पर पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 19 जुलाई को एक असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन से बातचीत से पहले पुतिन को 50 सेकंड तक उनका इंतजार करना पड़ा. पुतिन के लिए इंतजार की ये घड़ियां बहुत भारी रहीं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुतिन उस कमरे में दाखिल होते हैं, जहां तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन से उनकी औपचारिक मुलाकात होनी थी लेकिन उनका अभिवादन करने के लिए वहां कोई नहीं था.
इस कमरे में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के लिए कुर्सियां लगी थीं. पुतिन अपनी कुर्सी के सामने खड़े हो जाते हैं और एर्दोआन का इंतजार करने लगते हैं. 50 सेकंड का यह इंतजार पुतिन पर भारी पड़ा. इस दौरान वह काफी असहज रहे, वह अपने हाथों को बांधकर खड़े हो गए. इन चंद सेकेंड में कभी वह कुर्सियों को देख रहे थे तो कभी फर्श को. इस दौरान वह स्थिर खड़े ना होकर काफी हिल-डुल रहे थे और मुंह हिला रहे थे.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एर्दोआन कमरे में दाखिल हुए, पुतिन ने दोनों हाथ उठाकर राहत की सांस ली.
एर्दोआन, पुतिन को देखकर मुस्कुराए और गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए कहा, हैलो, कैसे हैं आप, अच्छे?
हंगामा है क्यों बरपा?

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









