
तीन बैच में हमास छोड़ेगा 20 इजरायली बंधक, बदले में छोड़े जाएंगे फिलीस्तीनी कैदी, ट्रंप खुद मिडिल ईस्ट में
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गाजा में युद्ध खत्म हो गया है. आज इज़रायल और हमास बंधकों की रिहाई करेंगे. हमास 20 जिंदा और 28 मृत इजरायली बंधकों की रिहाई करेगा. वहीं, इजरायल 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल जाते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा कि गाजा में युद्ध खत्म हो गया है. यह उनका इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम कराने के बाद पहला दौरा है. ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'युद्ध खत्म हो गया है, आप समझ गए होंगे.' जब उनसे इस क्षेत्र के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि स्थिति सामान्य हो जाएगी.'
ट्रंप इजरायल के नेसेट में भाषण देने के बाद मिस्र में एक बड़े शांति शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे. यह सम्मेलन मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल सिसी के साथ मिलकर शर्म अल शेख में आयोजित हो रहा है.
युद्धविराम की शुरुआत
यह युद्धविराम 7 अक्टूबर 2023 में हमास के हमले के बाद शुरू हुए संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. अमेरिका, मिस्र, कतर और तुर्की की मध्यस्थता से यह समझौता हुआ है.
बंधकों की रिहाई
इजरायली सरकार की प्रवक्ता शोश बेड्रोसियन ने बताया कि सोमवार सुबह तीन बैच में 20 जिंदा बंधकों को रिहा किया जाएगा. साथ ही 28 मृत बंधकों के शव भी वापस किए जाएंगे. समझौते के तहत हमास को दोपहर 12 बजे तक सभी बंधकों को छोड़ना है, जबकि इजरायल 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









