
तिरंगे के रंग में रंगे बुर्ज खलीफा से उठी आवाज- भारत हिम्मत बनाए रखो
AajTak
UAE Burj Khalifa: रविवार देर रात UAE में भारतीय दूतावास की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि 'भारत कोरोना के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहा है, ऐसे में उसका दोस्त UAE अपनी शुभकामनाएं भेजता है कि सबकुछ जल्द ठीक हो'.
कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रहे भारत के साथ अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में भारत की हिमायत में UAE ने सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को 'तिरंगे' के रंगों से प्रज्ज्वलित किया. #WATCH | United Arab Emirates: Burj Khalifa lights up with tricolour, to show support to India, amid the prevailing COVID19 situation in the country (Video source: Embassy of India, Abu Dhabi, UAE) pic.twitter.com/Btk2eLhAzy दरअसल, भारत में कोरोना से हालात बेहद चिंताजनक हैं. ऐसे में सऊदी अरब, यूके, अमेरिका समेत कई देश भारत के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस बीच UAE ने भारत के प्रति अपना समर्थन और प्यार जताने के लिए बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को तिरंगे के रंग में रंग दिया. इस सबसे ऊंची इमारत से #StayStrongIndia का मैसेज दिया गया.
अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








