
तालिबान-पाकिस्तान में दोस्ती कराने चले थे जिनपिंग और बढ़ गई दुश्मनी! अब क्या कह रहा चीन?
AajTak
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शनिवार रात सीमा पर भीषण संघर्ष हुआ. इस संघर्ष में दोनों पक्षों की तरफ से कइयों के हताहत होने की खबर है. अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव ने चीन को चिंतित कर दिया है. चीन दोनों देशों को नजदीक लाने की कोशिश कर रहा है और हालिया तनाव से उसकी इस कोशिश को बड़ा झटका है.
अपना स्वार्थ साधने के लिए चीन अफगानिस्तान और पाकिस्तान को साथ लेने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहा था. लेकिन हाल ही में दोनों पक्षों के बीच लड़ाई से चीन के माथे पर बल पड़ गए हैं. पाकिस्तान अफगानिस्तान सीमा पर शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच भीषण संघर्ष देखने को मिला. पाकिस्तान और अफगानिस्तान, दोनों ही एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं. इस हमले को लेकर अब चीन का भी बयान सामने आ गया है.
चीन ने कहा है कि वो दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष को लेकर चिंतित है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सोमवार कहा, 'चीन आशा करता है कि दोनों देश दूर की सोचते हुए शांत और संयमित रहेंगे, बातचीत के जरिए आपसी चिंताओं को हल करने पर अडिग रहेंगे. हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष संघर्षों को बढ़ाने से बचेंगे, और मिलकर अपने देशों और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखेंगे.'
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा झड़पों में दर्जनों तालिबानी लड़ाके और पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच यह सबसे गंभीर लड़ाई है.
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि तालिबान के लड़ाकों और उनके सहयोगी आतंकी गुटों ने शनिवार देर रात पाकिस्तानी सीमा पर हमला किया. पाकिस्तानी सेना का दावा है कि तालिबान लड़ाकों ने बिना किसी उकसावे के हमला किया और सेना चौकियों को निशाना बनाया.
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि हिंसक झड़प में उसके 23 सैनिक मारे गए जबकि 29 घायल हुए. पाकिस्तान ने दावा किया कि उसके हमले में तालिबान के 200 से ज्यादा लड़ाके मारे गए. लेकिन तालिबान ने पाकिस्तान के इन दावों को गलत करार दिया है.
तालिबान का कहना है कि पाकिस्तान ने पहले अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया जिसके बाद जवाब में अफगानिस्तान ने हमले किए. तालिबान के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तान के 58 सैनिक मारे हैं.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









