
तालिबान के कब्जे के बीच बाइडेन ने अफगानिस्तान को दिया झटका, कही ये बात
AajTak
तालिबान ने मंगलवार को कब्जे वाले अफगान क्षेत्र पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन का अब देश के 65% हिस्से पर नियंत्रण है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान के नेताओं से अपनी मातृभूमि के लिए लड़ने का आग्रह किया है.
तालिबान ने मंगलवार को कब्जे वाले अफगान क्षेत्र पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन का अब देश के 65% हिस्से पर नियंत्रण है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान के नेताओं से कहा है कि वे अपनी मातृभूमि के लिए खुद लड़ें. (फोटो-AP) व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मंगलवार को जो बाइडेन ने कहा, "अफगान नेताओं को एक साथ आना होगा. अफगान सैनिकों की संख्या तालिबान से अधिक है और उन्हें लड़ना चाहिए. उन्हें अपने लिए लड़ना होगा, अपने देश के लिए लड़ना होगा." (फोटो-AP)
ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.








