
तमिलनाडु में रूस के 6 नागरिक डिटेन, परमाणु न्यूक्लियर प्लांट के आसपास आए थे नजर
AajTak
सूत्रों का कहना है कि इन रूसी नागरिकों से लगभग छह घंटे तक पूछताछ की गई. इस दौरान पता चला कि वे किसी फिल्म प्रोजेक्ट के सिलसिले में यहां आए थे और 28 जुलाई को इन्हें वापस रूस लौटना था.
तमिलनाडु में रूस के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. इन्हें तमिलनाडु में संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में डिटेन किया गया है. इन लोगों में एक महिला सहित रूस के कुल छह लोग हैं.
इन रूसी नागरिकों को तमिलनाडु के Idinthakarai से हिरासत में लिया गया है. ये सभी तमिलनाडु के कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट जैसे संवेदनशील इलाके के आसपास से डिटेन किया गया है.
इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग 14 जुलाई को भारत आए थे और पड़ोसी राज्य केरल के वालियुर और तिरुवनंतपुरम में रह रहे हैं.
सूत्रों का कहना है कि इन रूसी नागरिकों से लगभग छह घंटे तक पूछताछ की गई. इस दौरान पता चला कि वे किसी फिल्म प्रोजेक्ट के सिलसिले में यहां आए थे और 28 जुलाई को इन्हें वापस रूस लौटना था. बता दें कि पुलिस को इस इलाके के मछुआरों से इन रूसी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों का पता चला था.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









