
तमिलनाडु-केरल बॉर्डर पर भारी मात्रा में कैश के साथ पकड़ा गया शख्स, 14 लाख बरामद
AajTak
तमिलनाडु-केरल बॉर्डर के पास वालयार चेक पोस्ट पर कोयंबटूर और त्रिशूर के बीच चलने वाली एक बस के अंदर तलाशी जारी थी. इसी दौरान एक व्यक्ति के कपड़ों पर संदेह हुआ और इसके बाद उसकी तलाशी ली गई, जिसके बाद कई लाख कैश मिले.
तमिलनाडु-केरल बॉर्डर इलाके वालयार (Walayar) में एक व्यक्ति को लाखों रुपये का कैश ले जाते हुए पकड़ा गया है. अधिकारियों ने जिस व्यक्ति को पकड़ा है, उसके पास से 14 लाख रुपये से ज्यादा का कैश बरामद किया गया है, जिसको उसने अनोखे तरीके से अपने कपड़ों के अंदर रखा हुआ था. बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारी इंटर-स्टेट इलाकों में कीमती धातुओं और दवाओं के अवैध तस्करी को रोकने के लिए लगातार वाहनों की तलाशी ले रहे हैं.
देश में लागू है आचार संहिता
मौजूदा वक्त में देश में नैतिक आचार संहिता लगी हुई है. ऐसे में एक व्यक्ति को सिर्फ 50 हजार रुपये ले जाने की छूट है. अगर कोई इससे ज्यादा की राशि का कैश ले जाता है, तो उसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट चाहिए होता है.
अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु-केरल बॉर्डर पर वालयार चेक पोस्ट पर कोयंबटूर और त्रिशूर के बीच चलने वाली एक बस के अंदर तलाशी जारी थी. इसी दौरान एक व्यक्ति के कपड़ों पर संदेह हुआ और इसके बाद उसकी तलाशी ली गई. इसके बाद व्यक्ति को बस से उतारकर पूछताछ की गई. तलाशी लेने पर अधिकारी यह देखकर हैरान रह गए कि वह अपने कपड़ों के अंदर से कैश के बंडल निकाल रहा था.
यह भी पढ़ें: चेन्नई: रेलवे स्टेशन पर 4 करोड़ कैश बरामद, BJP कार्यकर्ता सहित 3 गिरफ्तार, देखें VIDEO
विनो (Vino) नाम के शख्स के पास 14.20 लाख रुपये थे. कैश जब्त कर लिया गया और इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी गई. मामले में आगी की जांच की जा रही है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






