
डोनाल्ड ट्रंप की शॉपिंग लिस्ट में कनाडा, ग्रीनलैंड और पनामा कैनाल शामिल! बेटे एरिक ने शेयर की पोस्ट
AajTak
इस महीने की शुरुआत में ट्रंप ने यह भी सुझाव दिया था कि कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनना चाहिए, उन्होंने कथित तौर पर पहली बार यह टिप्पणी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ डिनर के दौरान की थी, ट्रम्प ने पिछले सप्ताह एक पोस्ट में अपनी इस बात को दोहराया, जिसमें लिखा था कि
एरिक ट्रम्प ने अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मजाकिया पोस्ट किया है, इसमें एरिक ने अपने पिता की Amazon शॉपिंग कार्ट डिस्प्ले की है, जिसमें कनाडा, ग्रीनलैंड और पनामा कैनाल को खरीदते हुए दिखाया गया है.
X पर एक पोस्ट में एरिक ने अपने पिता की काल्पनिक Amazon Prime 'शॉपिंग कार्ट' डिस्प्ले की, इसमें कनाडा, ग्रीनलैंड और पनामा नहर थी. साथ ही फ्री डिलीवरी का ऑप्शन भी था, एरिक ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया- 'हम वापस आ गए हैं'.
एरिक ट्रंप की यह मजाकिया पोस्ट उनके पिता की विवादास्पद टिप्पणियों और जनवरी के अंत में व्हाइट हाउस लौटने की योजनाओं के बाद की गई है. दरअसल, पिछले सप्ताह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान दिए गए एक सुझाव को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वाशिंगटन डेनमार्क से ग्रीनलैंड खरीद सकता है, जो पिछले 300 वर्षों से इस क्षेत्र का नियंत्रण रखता है. अपने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए दुनियाभर में स्वायत्त क्षेत्रों का अधिग्रहण करना चाहिए.
एक वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को एक पोस्ट में ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर मध्य अमेरिकी देश जलमार्ग का उपयोग करने के लिए अमेरिकी जहाजों पर बहुत ज्यादा शुल्क लगाना जारी रखता है, तो वाशिंगटन पनामा नहर पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर सकता है, जो विश्व व्यापार का लगभग 5% संभालती है. उन्होंने 1999 में नहर पर पूर्ण नियंत्रण पनामा को हस्तांतरित करने के अमेरिकी फैसले की निंदा करते हुए इसे मूर्खतापूर्ण बताया.
इस महीने की शुरुआत में ट्रंप ने यह भी सुझाव दिया था कि कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनना चाहिए, उन्होंने कथित तौर पर पहली बार यह टिप्पणी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ डिनर के दौरान की थी, ट्रम्प ने पिछले सप्ताह एक पोस्ट में अपनी इस बात को दोहराया, जिसमें लिखा था कि "मुझे लगता है कि यह एक बढ़िया विचार है, 51वां राज्य.
वहीं, न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार ट्रंप के सहयोगियों का कथित तौर पर मानना है कि वह ग्रीनलैंड को खरीदने और संभावित रूप से पनामा नहर को वापस लेने के बारे में गंभीर हैं.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







