
डांसर लगा रही थी ठुमके, तभी भिड़ गए दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग, कई घायल, बिना शादी के लौटी बारात
AajTak
बिहार के आरा जिले में एक शादी समारोह में डांस प्रोग्राम के दौरान विवाद हो गया. इस दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई. दूल्हा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए. आरा सदर अस्पताल में सभी को भर्ती कराया गया है. घटना धोबहां ओपी के मानपुर गांव की है. बिना शादी के ही बारात लौट गई.
बिहार के आरा में गुरुवार देर रात बारात में डांस के दौरान फरमाइशी गीत और डांसरों से दुर्व्यवहार को लेकर बवाल हो गया. इस दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दुल्हा समेत करीब आधा दर्जन बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पूरी बारात बिना शादी के ही लौट गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के धोबहां ओपी अंतर्गत मानपुर गांव की है. यहां एक घर में शादी थी. शादी समारोह के दौरान द्वार पूजा और जयमाला का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ.
इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोग गुरहथी की रस्म के लिए दुल्हन के आंगन में पहुंचे. उसी दौरान डांस देखने आए स्थानीय ग्रामीण फरमाइशी गीत और डांसरों के साथ अभद्रता करने लगे. दूल्हा पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया. इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई.
घटना के दौरान मच गई अफरा-तफरी, लौट गई बारात
मारपीट के दौरान दूल्हा समेत आधा दर्जन बाराती जख्मी हो गए. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में घायल दूल्हा और बारातियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं बिना शादी के पूरी बारात दुल्हन के दरवाजे से लौट गई.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












