
ट्विन सुसाइड ब्लास्ट... अगर घुस जाते PAK FC मुख्यालय में आतंकी तो हो सकती थी बड़ी तबाही
AajTak
पाकिस्तान के पेशावर में एफसी मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले और ट्विन सुसाइड ब्लास्ट में पाक सेना के तीन कमांडो मारे गए हैं. सुरक्षाकर्मियों ने तीन आतंकियों को मार गिरा बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है.
पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार की सुबह भी आम दिन जैसी ही थी. धूप की किरणें धरती पर पहुंचने लगी थीं. सड़कों पर लोग आ रहे थे, जा रहे थे. फ्रंटियर कॉन्स्टैबुलरी (FC) के मुख्यालय में भी असेंबली की तैयारियां चल रही थीं. इसी बीच कुछ लोग मेन गेट के बाहर पहुंचे. चादर ओढ़े गेट तक पहुंचे एक हमलावर ने एफसी मुख्यालय के मेन गेट के पास खुद को उड़ा लिया.
धमाके की आवाज से अलर्ट हुए सुरक्षाबलों का ध्यान आत्मघाती हमले वाली जगह पर था और इसका फायदा उठाते हुए बाकी हमलावरों ने गोलीबारी करते हुए मुख्यालय में प्रवेश की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक हमलावर को मार गिराया, जबकि तीसरे ने परिसर में स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड तक पहुंचकर खुद को उड़ा लिया.
यह हमला सुबह 8 बजे के करीब हुआ. हमले के समय की वजह से यह कहा जा रहा है कि हमलावरों ने पूरी प्लानिंग की थी. समय भी वह चुना था, जब हफ्ते का पहला दिन होने के कारण असेंबली सेशन होता है. असेंबली सेशन के समय सुरक्षाकर्मी एक जगह इकट्ठे होते हैं और मेन गेट के साथ ही परिसर के भीतर महत्वपूर्ण स्थानों पर भी चंद सुरक्षाकर्मी ही तैनात रहते हैं.
हमलावर अगर एफसी मुख्यालय में दाखिल होने में सफल हो जाते, तो बड़ी तबाही मच सकती थी. एफसी मुख्यालय परिसर में आवासीय परिसर के साथ ही अस्पताल भी है और हमलावर अगर इनमें से किसी को भी टार्गेट करने में सफल हो जाते, तो बड़ा नुकसान हो सकता था. मेन गेट पर हुए धमाके के बाद कुछ ही सेकंड में दो अन्य आतंकी मुख्यालय परिसर में घुसने की कोशिश करते दिखे.
सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते एफसी मुख्यालय परिसर में घुसने की कोशिश करते दिखे हमलावरों को ढेर कर बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश नाकाम कर दी. पेशावर पुलिस के मुताबिक, एफसी मुख्यालय पर तीन आतंकियों ने हमला किया. एक ने मेन गेट पर ही खुद को उड़ा लिया और बाकी दो को सुरक्षाकर्मियों ने प्रवेश द्वार पर घुसने की कोशिश के दौरान ही मार गिराया.
पुलिस अधिकारी डॉक्टर मियां सईद अहमद ने कहा है कि इस हमले में एफसी के तीन कमांडो शहीद हो गए हैं, जबकि दो अन्य जवान घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए लेडी रीडिंग हॉस्पिटल और खैबर टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जवानों की सतर्कता ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम कर दी है.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









