
'ट्रेन टेढ़ी हो गई, लोग एक-दूसरे पर पड़े थे...', कोरोमंडल एक्सप्रेस से यात्रा करने वाली महिला की जुबानी
AajTak
Train Accident: ओडिशा के बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही 350 लोग घायल हुए हैं. सुपरफास्ट ट्रेन तमिलनाडु के चेन्नई से पश्चिम बंगाल के शालीमार स्टेशन की ओर जा रही थी.
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ. बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही 350 लोग घायल हुए हैं. इसमें कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए. एक महिला ने हादसे का दर्दनाक मंजर बयां किया है.
कोरोमंडल एक्सप्रेस से यात्रा करने वाली वंदना खटेड़ ने बताया, "मैं कोरामंडल से लौट रही थी. ट्रेन के वाशरूम से बाहर निकली तो देखा कि ट्रेन पूरी टेढ़ी हो गई. संतुलन बिगड़ने से मैं खुद को संभाल नहीं पा रही थी. सब सामन इधर-उधर हो गया था. लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरे पड़े थे. कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है. इसके बाद हम लोग बाहर निकलकर आए".
इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया
जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल यात्रियों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है. इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए भेज दी गई है. ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है.
रेलवे ने एक बयान में कहा, 'ट्रेन नंबर 12841 चेन्नई सेंट्रल से शालीमार जा रही थी. 2 जून दोपहर 3.30 बजे शालीमार के लिए रवाना हुई थी. शाम 8.30 बजे खड़गपुर डिवीजन में आने वाले बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई. अप और डाउन दोनों ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है.
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












