
ट्रिगर दबाया लेकिन नहीं चली गोली, अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति को मारने की कोशिश नाकाम
AajTak
राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने देश को बताया कि उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना पर एक व्यक्ति ने पिस्तौल की ओर इशारा करते हुए ट्रिगर खींच दिया, लेकिन क्रिस्टीना अभी भी जीवित हैं क्योंकि बंदूक नहीं चली. उन्होंने बताया कि बंदूक में 5 गोलियां भरी हुई थीं.
अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किरचनर पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने फायरिंग की कोशिश की, लेकिन समय पर पिस्तौल नहीं चली. इस हमले की कोशिश में वहां का राजनीतिक तनाव दिखाई देता है.
राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने टीवी से देश को संबोधित करते हुए बताया कि उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना पर एक व्यक्ति ने पिस्तौल की ओर इशारा करते हुए ट्रिगर खींच लिया. क्रिस्टीना अभी भी जीवित हैं क्योंकि बंदूक चलने की पुष्टि नहीं हुई है. राष्ट्रपति ने बताया कि बंदूक में 5 गोलियां भरी हुई थीं. उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना में लोकतंत्र लौटने के बाद से यह अब तक की सबसे गंभीर घटना है. उपराष्ट्रपति पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और जब हमला हुआ तो सैकड़ों समर्थक उनके ब्यूनस आयर्स स्थित आवास के बाहर जमा हो गए थे.
न्यूज एजेंसी राइटर्स के मुताबिक, वीडियो फुटेज में एक व्यक्ति को पिस्तौल पकड़े हुए दिखाया गया है, उस समय वो अपने समर्थकों का अभिवादन कर रही हैं. अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर की पहचान ब्राजील मूल के 35 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है. उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और हथियार को भी जब्त कर लिया गया है.
अर्जेंटीना में 2007 से 2015 के बीच दो बार राष्ट्रपति बनने वाली किरचनर को विभाजनकारी राजनीति करने के लिए जाना जाता है. उन्हें 2000 के दशक की शुरुआत में किए गए पब्लिक कॉन्ट्रैंक्ट्स पर 12 साल की सजा और चुनाव न लड़ने की अयोग्यता का सामना करना पड़ता है. फर्नांडीज डी किर्चनर अगले आम चुनाव में राष्ट्रपति पद की प्रबल दावेदार हैं. वहीं अर्जेंटीना के वित्त मंत्री सर्जियो मस्सा ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा जब बहस पर नफरत और हिंसा हावी हो जाती है तो समाज नष्ट हो जाते हैं और हत्या के प्रयास जैसी स्थितियां पैदा होती हैं. अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति की हत्या के प्रयास पर कई देशों के प्रमुखों ने निंदा की. चिली, वेनेजुएला, पेरू और ब्राजील के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार समेत कई लोगों ने फर्नांडीज डी किरचनर के साथ एकजुटता व्यक्त की.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










