
ट्रंप ने ट्रूडो को कह दिया 'गवर्नर', सोशल मीडिया पर लोग उड़ाने लगे कनाडाई PM का मजाक
AajTak
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कनाडा के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो के साथ डिनर कर खुशी हुई. मैं जल्द ही गवर्नर से दोबारा मिलना चाहूंगा ताकि हम टैरिफ और ट्रेड पर अपनी चर्चा जारी रख सकें. इसके नतीजे बेहतरीन होंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप चर्चा में बने हुए हैं. उनका अभी आधिकारिक तौर पर शपथ लेना बाकी है. लेकिन वह देश की नीतियों से लेकर आगामी योजनाओं तक कई बड़ी प्लानिंग कर चुके हैं. ऐसे में अब उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को गवर्नर कह डाला है. लेकिन क्यों?
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कनाडा के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो के साथ डिनर कर खुशी हुई. मैं जल्द ही गवर्नर से दोबारा मिलना चाहूंगा ताकि हम टैरिफ और ट्रेड पर अपनी चर्चा जारी रख सकें. इसके नतीजे बेहतरीन होंगे.
ट्रंप की इस प्रतिक्रिया के बाद यह सवाल उठने लगा है कि आखिर ट्रंप ने ट्रूडो को गवर्नर क्यों कहा? फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, दरअसल ट्रूडो हाल ही में अमेरिकी दौरे पर गए थे. इस दौरान ट्रंप ने अपने आवास मार-ए-लागो में ट्रूडो के साथ डिनर भी किया.
ट्रंप ने डिनर के दौरान ट्रूडो को ऑफर दिया था कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए. हालांकि, यह ऑफर मजाक-मजाक में दिया गया था. लेकिन ट्रूडो ये सुनकर असहज हो गए और हंसने लगे.
बता दें कि ट्रूडो ने अमेरिका का ये दौरा ट्रंप के उस ऐलान के बाद किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि शपथ लेने के बाद वह अमेरिका में इंपोर्ट होने वाले कनाडा के उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे. ट्रंप ने कहा था कि कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से आ रहे प्रवासियों की वजह से यह फैसला लिया जा सकता है. क्योंकि ट्रूडो इन अवैध प्रवासियों पर नकेल कसने में असफल रहे हैं.
ट्रूडो ने ट्रंप से क्या कहा था?

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









