
'ट्रंप को हराने के लिए मुझसे बेहतर कोई नहीं...', राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटने के दबाव पर बोले बाइडेन
AajTak
जो बाइडेन ने डेमोक्रेट्स के लिए जारी बयान में कहा कि प्रेस में जो भी अफवाहें हैं, उन अफवाहों के बावजूद मैं कहना चाहता हूं कि मैं इस रेस में बना रहूंगा और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराऊंगा.
अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं. राष्ट्रपति पद के लिए एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन (Joe Biden) आमने-सामने हैं. पहली लाइव टीवी डिबेट के दौरान बाइडेन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में इस रेस से बाइडेन के हट जाने तक की मांग की जा रही है. लेकिन बाइडेन ने ऐसी मांग करने वालों को दो टूक जवाब दिया है.
बाइडेन ने कहा कि वह इस रेस से हटने वाले नहीं हैं और उन्हें पता है कि ट्रंप को चुनावी शिकस्त देने के लिए उनसे बेहतर और कोई नहीं हो सकता.
उन्होंने कहा कि अगर उन्हें विश्वास नहीं होता कि वह 2024 के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए सबसे बेहतर शख्स हैं, तो वह दोबारा राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ते.
बाइडेन ने डेमोक्रेट्स के लिए जारी बयान में कहा कि प्रेस में जो भी अफवाहें हैं, उन अफवाहों के बावजूद मैं कहना चाहता हूं कि मैं इस रेस में बना रहूंगा और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराऊंगा. उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक नामांक प्रक्रिया में वोटर्स ने साफ तौर पर अपना फैसला सुना दिया था. मुझे 1.4 करोड़ यानी पूरे नामांकन प्रक्रिया में हुई वोटिंग को 87 फीसदी वोट मिला था.
पिछले हफ्ते बाइडेन ने एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अब सिर्फ भगवान ही उन्हें इस रेस से पीछे हटने के लिए कह सकता है.
बता दें कि बाइडेन का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब डेमोक्रेट्स का एक वर्ग 27 जून को पहली लाइव टीवी डिबेट के दौरान बाइडेन की निराशाजनक परफॉर्मेंस की वजह से उनकी आलोचना कर रहे हैं और इस रेस से उनके हटने की बात कर रहे हैं.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








