
टीकरी बॉर्डर पर किसानों ने बनाए पक्के मकान, ईंट और सीमेंट का हो रहा इस्तेमाल
NDTV India
करीब दर्जन भर पक्के मकान बनकर तैयार हैं, जिनकी छत छप्पर की है. ऐसे मकान बनाने को लेकर कोई मौसम का हवाला दे रहा है तो कोई बता रहा है कि जिन ट्रॉलियों में अब तक उनका आसरा था, उसको अब गांव भेज जा रहा है.
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन लंबा खिंचता देख किसानों ने अब टीकरी बॉर्डर पर पक्के मकान बनाना शुरू कर दिए हैं. कई जगहों पर ईंट और सीमेंट का इस्तेमाल हो रहा है. तो कहीं मिट्टी से ईंट की जोड़ाई की जा रही है.More Related News













