
टिकटॉक पर ब्रिटेन ने लगाया 130 करोड़ का जुर्माना, बच्चों के डेटा का गलत इस्तेमाल करने का आरोप
AajTak
सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर ब्रिटेन में बच्चों का डेटा गलत तरह से इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. इन आरोपों के बाद ब्रिटेन के वॉचडॉग ने कंपनी पर 130 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. ICO के मुताबिक डेटा प्रोटेक्शन कानून का उल्लंघन मई 2018 और जुलाई 2020 के बीच हुआ है.
चीनी ऐप टिकटॉक पर दुनियाभर के देशों में सख्ती जारी है. अब ब्रिटेन ने कंपनी को झटका देते हुए उस पर 130 करोड़ रुपए (12.7 मिलियन पाउंड) का जुर्माना लगाया है. सोशल मीडिया ऐप पर ब्रिटेन के वॉचडॉग ने बेहद संगीन आरोप लगाए हैं. टिकटॉक पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों का व्यक्तिगत डेटा इस्तेमाल करने और डेटा प्रोटेक्शन कानून भंग करने का आरोप है.
ब्रिटेन के सूचना आयुक्त कार्यालय (आईसीओ) का अनुमान है कि टिकटॉक ने 2020 में UK के 13 साल की कम उम्र के 1.4 मिलियन (14 लाख) बच्चों को अपना प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की अनुमति दी, जबकि ऐस दावा करता है कि उसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर की उम्र कम से कम 13 साल से ज्यादा होना चाहिए.
2018 और 2020 में हुआ उल्लंघन
ICO के मुताबिक डेटा प्रोटेक्शन कानून का उल्लंघन मई 2018 और जुलाई 2020 के बीच हुआ है. ब्रिटेन का दावा है कि चीनी ऐप कंपनी ने इस बात की जांच करने की कोशिश नहीं की कि ऐप का इस्तेमाल किस उम्र के बच्चे कर रहे हैं. नियमों के मुताबिक ऐप को 13 साल से कम उम्र के बच्चों का चुनाव कर उन्हें हटाना था.
टिकटॉक ने नहीं किया कानून का पालन
ब्रिटेन के सूचना आयुक्त जॉन एडवर्ड्स ने कहा कि टिकटॉक ने कानूनों का पालन नहीं किया. उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों के डेटा का इस्तेमाल उन्हें ट्रैक करने और प्रोफाइल तैयार करने लिए किया जा सकता है. इस बात की भी संभावना है कि इस डेटा का उपयोग हानिकारक या अनुचित सामग्री के साथ हो सकता है.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









