
झारखंड में माओवादियों ने रंगरा-करमपाड़ा रेलवे ट्रैक पर किया विस्फोट, पटरी उड़ाई
AajTak
माओवादियों ने रेल पटरी पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का झंडा और बैनर लगाया. सुबह 6:40 बजे माओवादियों ने जोरदार विस्फोट किया, जिसमें रेल पटरी की स्लीपरें टूट गईं.
झारखंड के चाईबासा में माओवादियों ने बंद का ऐलान किया था. इस दौरान उनकी ओर से चक्रधरपुर रेल मंडल में रंगरा-करमपाड़ा रेलखंड पर पटरी उड़ा दी गई. माओवादियों ने रेल पटरी पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का झंडा और बैनर लगाया. सुबह 6:40 बजे रेल पटरी के किलोमीटर संख्या 477/34-35 पर एक विस्फोट हुआ, जिस कारण ट्रैक की नींव में लगे कंक्रीट स्लीपर पूरी तरह टूट गए और रेल की पटरी नीचे की ओर झुक गई.
घटनास्थल पर करीब 2 फीट क्षेत्र में पत्थर उखड़ गए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक, सुबह होते-होते ट्रैक पर लगाया गया लाल झंडा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हटा दिया गया था, जो सुरक्षा के लिहाज से एक और गंभीर सवाल खड़ा करता है. फिलहाल इस रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है. RPF और स्थानीय पुलिस ने इस मामले में संयुक्त जांच शुरू की है. रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम ट्रैक की मरम्मत कर रही है.
रेल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. माओवादियों की यह कार्रवाई रेल परिचालन को बाधित करने के साथ साथ अपनी दहशत को कायम रखने की मंशा नजर आती है. घटना को लेकर रेल विभाग और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं. इस रेल सेक्शन पर बड़े पैमाने में माल ढुलाई की जाती है. इससे पहले 26 जुलाई को गुमला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए थे.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में नौकरी का लालच, डंकी रूट और पैसों की लूट... झारखंड में बड़े अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
झारखंड पुलिस के मुताबिक खुफिया जानकारी मिली थी कि सीपीआई (माओवादी) से अलग हुए समूह झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के सदस्य घाघरा जंगल में एकत्र हुए हैं और सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बना रहे हैं. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया. पुलिस ने बताया कि दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. उन्होंने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद मौके से एक एके-47 और दो इंसास राइफलें बरामद की गईं. इस साल अप्रैल में झारखंड के बोकारो जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो और पुलिस के साथ मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए थे.
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर युवाओं को रेडिक्लाइज करती थी... झारखंड की शमा परवीन कैसे बनी अलकायदा के टेरर मॉड्यूल की लेडी बॉस!

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






