
'जो मांगा दिया, अब इजरायल के साथ...', सऊदी क्राउन प्रिंस से ट्रंप ने की ऐसी डिमांड, हुआ खुलासा
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के बीच अक्टूबर में हुए एक फोन कॉल के विवरण का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि इस कॉल के दौरान ट्रंप ने क्राउन प्रिंस से एक बड़ी डिमांड की थी जो इजरायल के संबंध में है. अगले हफ्ते ट्रंप और एमबीएस के बीच मुलाकात होने वाली है और इस मुलाकात से पहले दोनों के बीच बातचीत का ब्योरा सामने आया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते व्हाइट हाउस में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) से मुलाकात करने वाले हैं. इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात से बड़ी खबर आ रही है कि ट्रंप ने पिछले महीने एमबीएस से इजरायल के साथ अपने संबंधों को सामान्य बनाने का आग्रह किया था. दोनों नेताओं के बीच 9 अक्टूबर के गाजा युद्धविराम समझौते के बाद फोन पर बातचीत हुई थी.
अमेरिकी न्यूज वेबसाइट Axios ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट में यह दावा किया है. रिपोर्ट के अनुसार यह बातचीत 13 अक्टूबर को शर्म अल शेख शांति सम्मेलन के बाद हुई, जहां ट्रंप और मध्यस्थ देशों- तुर्की, कतर और मिस्र के नेताओं ने गाजा पीस प्लान पर हस्ताक्षर किया था.
कॉल के दौरान, ट्रंप ने कहा कि वो गाजा में युद्ध समाप्त करने में सफल रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि सऊदी अरब इजरायल के साथ पूर्ण राजनयिक संबंधों की दिशा में आगे बढ़ेगा. अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, सऊदी अरब के वास्तविक शासक क्राउन प्रिंस सलमान ने कहा कि वो इस मामले पर व्हाइट हाउस के साथ काम करने को तैयार हैं.
7 अक्टूबर 2023 को गाजा युद्ध से पहले खबरें आ रही थीं कि सऊदी अरब जल्द ही इजरायल के साथ अपने संबंधों को सामान्य कर लेगा. लेकिन गाजा युद्ध के बाद स्थिति बदल गई और एमबीएस पर इजरायल से दूरी बनाने का घरेलू दबाव बढ़ता गया.
एमबीएस कह चुके हैं कि जब तक फिलिस्तीनी राष्ट्र के लिए रास्ता साफ नहीं होता, सऊदी इजरायल के साथ संबंध स्थापित नहीं करेगा. लेकिन नेतन्याहू फिलिस्तीनी राष्ट्र के कट्टर विरोधी रहे हैं.
ट्रंप के गाजा पीस प्लान में भी फिलिस्तीनी राष्ट्र को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. इसमें बस इतना कहा गया है कि जब फिलिस्तीनी प्राधिकरण (PA) में सुधार होंगे और एक निरस्त्र गाजा पट्टी में पुनर्निर्माण आगे बढ़ेगा, तब 'फिलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय और राज्यत्व के लिए एक विश्वसनीय मार्ग' की स्थिति बन सकती है.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.









