
जो बाइडेन का बड़ा ऐलान- 1 मई से हर अमेरिकी वयस्क को लगने लगेगी कोरोना वैक्सीन
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया है कि 1 मई तक सभी व्यस्क कोरोना वैक्सीन लगवाने के पात्र हो जाएंगे. यानी 1 मई से अमेरिका में वैक्सीनेशन का दरवाजा हर किसी के लिए खोल दिया जाएगा.
कोरोना काल का सबसे बड़ा कहर अमेरिका पर बनकर टूटा और पांच लाख से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. अब शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया है कि 1 मई तक सभी व्यस्क कोरोना वैक्सीन लगवाने के पात्र हो जाएंगे. यानी 1 मई से अमेरिका में वैक्सीनेशन का दरवाजा हर किसी के लिए खोल दिया जाएगा. अमेरिका में भी अभी भारत की तरह ही स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वॉरियर्स, बुजुर्ग और बीमार लोगों को वैक्सीन लगाने में प्राथमिकता दी जा रही है. अमेरिका में कोरोना की एंट्री के एक साल पूरा होने पर जो बाइडेन ने देशवासियों को संबोधित किया. इसी दौरान उन्होंने सभी राज्यों को ये निर्देश दिया कि एक मई तक ऐसी व्यवस्था करें कि सभी लोगों को वैक्सीन मिलनी शुरू हो जाए. जो बाइडेन के मुताबिक, मई के अंत तक हमारे पास इतनी वैक्सीन होगी कि हम हर किसी को डोज़ दे पाएं. जो बाइडेन ने साथ ही ऐलान किया कि सरकार की कोशिश है कि 4 जुलाई से अमेरिका में छोटी-छोटी सभाएं या जमावड़े को इजाजत दे दी जाए. बता दें कि चार जुलाई ही अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लोगों से अपील की है कि जैसे ही आपका नंबर आए, तो आप वैक्सीन जरूर लगवाएं. बता दें कि बीते दिन ही जो बाइडेन ने 1.9 ट्रिलियन डॉलर का एक कोविड स्पेशल पैकेज भी मंजूर किया है. वैक्सीनेशन के मोर्चे पर रफ्तार बढ़ाने के लिए अब अमेरिकी सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षाबलों की नियुक्ति का भी ऐलान किया है. करीब चार हजार से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा, जो वैक्सीनेशन सेंटर्स को संभाल सकें. साथ ही अब सभी डॉक्टरों को वैक्सीन देने की ड्यूटी पर लगाया जाएगा, ताकि कम वक्त में अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके.
इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









