
जैसे को तैसा... खालिस्तानी प्रोटेस्ट को लेकर भारत के सख्त रुख पर क्या बोला ब्रिटेन?
AajTak
भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तान समर्थकों हमले को लेकर भारत ने सख्त आपत्ति जताई थी. बुधवार को भारत ने प्रतिक्रिया में दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग से सुरक्षा व्यवस्था को कम कर दिया था. इसके कुछ समय बाद ही ब्रिटिश विदेश मंत्री ने कहा कि वो उच्चायोग में सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की सरकार इस संबंध में भारतीय उच्चायोग और सरकार के संपर्क में है.
लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों के हालिया प्रदर्शनों ने भारत और ब्रिटेन के रिश्तों में तनाव पैदा कर दिया है. बुधवार को एक बार फिर से खालिस्तान समर्थकों ने उच्चायोग के बाहर जमकर बवाल किया. उच्चायोग पर हमले और वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने की प्रतिक्रिया में भारत ने 'जैसे को तैसा' वाली रणनीति अपनाते हुए बुधवार को दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग और राजदूत के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में कमी कर दी. इसके कुछ घंटों बाद ही ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा कि ब्रिटेन भारतीय उच्चायोग में सुरक्षा की समीक्षा कर रहा है.
बुधवार देर रात जारी एक बयान में क्लेवरली ने कहा कि भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाकर की गई हिंसा अस्वीकार्य है और उनकी सरकार भारतीय मिशन में सुरक्षा की समीक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है. क्लेवरली ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ब्रिटेन की सरकार इस संबंध में भारतीय उच्चायोग और सरकार के संपर्क में है.
क्लेवरली ने कहा, 'हम भारतीय उच्चायोग में सुरक्षा की समीक्षा के लिए लंदन पुलिस के साथ काम कर रहे हैं, और इसके कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी बदलाव करेंगे. लंदन में भारतीय उच्चायोग में कर्मचारियों के प्रति हिंसा अस्वीकार्य है और मैंने उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है.'
क्लेवरली ने आगे कहा, 'हम हमेशा ब्रिटेन में उच्चायोग, और सभी विदेशी मिशनों की सुरक्षा को बेहद गंभीरता से लेते रहेंगे और इस तरह की घटनाओं को रोककर मजबूती से उनका जवाब देंगे.'
इस घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने की कोशिश में क्लेवरली ने कहा, 'हमारे दोनों देशों के बीच गहरे व्यक्तिगत संबंध हैं जो फल-फूल रहा है. भारत-ब्रिटेन रोडमैप 2030 हमारे संबंधों को निर्देशित करता है और दिखाता है कि हम एक साथ काम कर बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं. साथ काम करके हम दोनों देशों के लिए नए बाजार और नौकरियां पैदा कर सकते हैं और साझा चुनौतियों से निपटने में मदद कर सकते हैं.'
अमृपाल सिंह पर कार्रवाई के बाद भारतीय उच्चायोग पर हुए थे हमले

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








