
जैकलीन-नोरा ही नहीं, सुकेश चंद्रशेखर मामले में बॉलीवुड की 5 और एक्ट्रेस से भी होगी पूछताछ
AajTak
मामले में पहले तो जैकलीन और नोरा का नाम सामने आया था मगर अब और भी एक्ट्रेस के नाम सामने आए हैं जिन्हें सुकेश ने अपने जाल में फंसाया. अब ईडी ने जैकलीन और नोरा के अलावा 5 और एक्ट्रेस के बारे में बताया है जिनसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी.
बॉलीवुड में इनदिनों जो मैटर सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है वो है सुकेश चंद्रशेखर का. बॉलीवुड की बड़ी और नामी एक्ट्रेस को अपने जाल में फंसा कर सुकेश चंद्रशेखर ने उनके साथ धोखाधड़ी की. जैसे-जैसे इस मामले की जांच बढ़ रही है वैसे-वैसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. मामले में पहले तो जैकलीन और नोरा का नाम सामने आया था मगर अब और भी एक्ट्रेस के नाम हैं जिन्हें सुकेश ने अपने जाल में फंसाया. अब ईडी ने जैकलीन और नोरा के अलावा 5 और एक्ट्रेस के बारे में बताया है जिनसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












